⛽ आलीराजपुर के पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भारी भीड़, किल्लत की अफवाह से मचा हड़कंप, संचालकों ने कहा—घबराएं नहीं, पर्याप्त है स्टॉक 🛑📢

शेयर करे

आलीराजपुर, 24 मार्च 2026।

निमाड़ दस्तक न्यूज़ (ब्यूरो रिपोर्ट – रफीक कुरैशी) ✍️

​आलीराजपुर शहर में पिछले 24 घंटों से पेट्रोल-डीजल की कमी को लेकर फैली एक अफवाह ने आमजन के बीच अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर दिया है। सोमवार रात्रि से शुरू हुआ यह सिलसिला आज मंगलवार सुबह भी जारी रहा, जहाँ नगर के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर दुपहिया और चार पहिया वाहनों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं।

पंपों पर लगी वाहनों की लंबी कतारें, स्टॉक करने की मची होड़

​ईंधन खत्म होने की अफवाह फैलते ही लोगों में हड़बड़ी मच गई। बड़ी संख्या में वाहन चालक आनन-फानन में पंपों पर पहुँच गए। स्थिति यह रही कि कुछ लोग टैंक फुल करवाने के साथ-साथ ईंधन का स्टॉक करते भी नज़र आए। देर रात्रि तक पंपों पर भारी भीड़ जमा रही, जिससे यातायात और व्यवस्था बनाने में भी मशक्कत करनी पड़ी।

संचालकों ने किया स्पष्ट—भंडारण और सप्लाई है नियमित

​भीड़ और पैनिक की स्थिति को देखते हुए पेट्रोल पंप संचालकों ने सामने आकर स्थिति स्पष्ट की है। पंप संचालक अर्पण देसाई एवं राजेश राठौड़ ने आम जनता से अपील की है कि वे इन निराधार अफवाहों पर बिल्कुल ध्यान न दें। उन्होंने बताया कि:

  • ​जिले में पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त भंडारण (Stock) मौजूद है।
  • ​नियमित रूप से ईंधन के वाहन (टैंकर) आ रहे हैं और आज शाम को भी नए वाहन पहुँच रहे हैं।
  • ​सप्लाई चेन में किसी भी प्रकार की कोई रुकावट नहीं है।

संयम बनाए रखने की अपी

​संचालकों ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे अनावश्यक भीड़ न लगाएं और पैनिक न फैलाएं, ताकि सभी को सुचारू रूप से ईंधन उपलब्ध हो सके। प्रशासन भी पूरी स्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए है और लोगों से संयम बरतने की अपील कर रहा है।