बड़वानी के बोरलाय में गूंजा हिंदू चेतना का स्वर, भव्य हिन्दू सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब

शेयर करे

बड़वानी, 18 जनवरी 2026।

निमाड़ दस्तक न्यूज़ (ब्यूरो रिपोर्ट)

​ग्राम बोरलाय आज हिंदू चेतना का केंद्र बना, जहां भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन पूरे जोश, उत्साह और धर्ममय वातावरण में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के हजारों नागरिकों ने सम्मिलित होकर अपनी एकता का परिचय दिया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल की बालिकाओं द्वारा दी गई आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई, जिसने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके पश्चात संतों एवं मुख्य वक्ताओं का भव्य आगमन हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गोमाता का पूजन किया गया और दीप प्रज्ज्वलन कर भारत माता के चित्र के समक्ष शीश नवाया गया। इसी के साथ “भारत माता की जय” के जयघोष के बीच सम्मेलन का विधिवत शुभारंभ हुआ।

समाज प्रमुखों और सेवाभावी सदस्यों का सम्मान

बोरलाय मंडल सहित आसपास के ग्रामों से पधारे समाज प्रमुखों का अंगवस्त्र भेंट कर गरिमामय सम्मान किया गया। वहीं क्षेत्र में निरंतर सेवा कार्यों में जुटे समिति सदस्यों को भी सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की गई।

वक्ताओं ने दिया ओजस्वी उद्बोधन

  • दीदी पवित्रा यादव: प्रथम वक्ता के रूप में उन्होंने ‘पंच परिवर्तन’ पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए समाज को जागरूक और संगठित रहने का संदेश दिया।
  • संत शशि गिरी जी महाराज: उन्होंने हिंदू धर्म की गौरवशाली परंपरा, संस्कार और एकता पर जोर देते हुए धर्म रक्षा का आह्वान किया।
  • भानसिंह जी (आरएसएस प्रचारक): मुख्य वक्ता के रूप में उन्होंने युवाओं को राष्ट्र के प्रति उनके कर्तव्यों का बोध कराया। उन्होंने कहा कि सशक्त और संस्कारित युवा ही मजबूत हिंदू समाज की नींव हैं।

मंच पर जया दीदी जोशी की गरिमामय उपस्थिति भी रही। मुख्य वक्ता के उद्बोधन के पश्चात भारत माता की भावपूर्ण आरती की गई। सम्मेलन का समापन “वंदे मातरम्” और “जय श्रीराम” के गगनभेदी नारों के साथ हुआ, जिससे पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति और स्वाभिमान से ओतप्रोत हो गया।