बड़वानी को बाल विवाह मुक्त बनाने की शपथ: प्रभारी मंत्री और सांसदों ने बाल विवाह मुक्ति रथ को दिखाई हरी झंडी

शेयर करे

बड़वानी, 26 जनवरी 2026।

निमाड़ दस्तक न्यूज़ (ब्यूरो रिपोर्ट)

​बड़वानी जिले में बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को जड़ से खत्म करने के लिए संस्था ‘आस’ द्वारा ‘जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन एलायंस’ के सहयोग से एक प्रभावी पहल शुरू की गई है। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर परेड मैदान से “बाल विवाह मुक्ति रथ” को प्रभारी मंत्री और वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

हस्ताक्षर कर दिया बाल विवाह रोकने का संदेश

कार्यक्रम के दौरान जिले के प्रभारी मंत्री श्री गौतम टेटवाल, लोकसभा सांसद श्री गजेंद्र सिंह पटेल, राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी और कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने बाल विवाह मुक्ति रथ पर अपने हस्ताक्षर कर इस अभियान को अपना समर्थन दिया। उन्होंने समाज से अपील की कि बालिकाओं के सुरक्षित भविष्य के लिए बाल विवाह रोकना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।

30 दिनों तक गाँव-गाँव घूमेगा जागरूकता रथ

संस्था ‘आस’ द्वारा शुरू किया गया यह 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत यह रथ अगले 25 से 30 दिनों तक जिले के विभिन्न ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों का भ्रमण करेगा। इस दौरान:

  • ​ग्रामीणों और अभिभावकों को बाल विवाह निषेध अधिनियम की जानकारी दी जाएगी।
  • ​किशोर-किशोरियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा।
  • ​बाल विवाह के शारीरिक और मानसिक दुष्परिणामों के बारे में बताया जाएगा।
  • ​लोगों को प्रेरित किया जाएगा कि किसी भी संभावित बाल विवाह की सूचना तत्काल संबंधित विभाग को दें।

प्रशासनिक अमला रहा मौजूद

इस गरिमामय अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री जगदीश डावर, जिला पंचायत सीईओ सुश्री काजल जावला, महिला एवं बाल विकास विभाग के डीपीओ श्री रतन सिंह गुंडिया सहित जिले के तमाम आला अधिकारी और स्कूली बच्चे उपस्थित रहे। वक्ताओं ने जोर दिया कि शिक्षा और जागरूकता के माध्यम से ही हम जिले को पूर्णतः बाल विवाह मुक्त बना सकते हैं।