बड़वानी आरसेटी को मिला अंतरराष्ट्रीय आईएसओ प्रमाणन कलेक्टर के प्रयासों से कार्यालय प्रबंधन में मिली बड़ी उपलब्धि

शेयर करे

बड़वानी, 14 जनवरी 2026।

(निमाड़ दस्तक न्यूज़ : ब्यूरो रिपोर्ट)

जिला कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह द्वारा जिले के समस्त शासकीय कार्यालयों के बेहतर रखरखाव, प्रबंधन और कार्यप्रणाली में सुधार हेतु दिए गए निर्देशों के सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। इसी कड़ी में ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) बड़वानी को अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरा उतरने के लिए ISO 9001 : 2015 प्रमाणन प्रदान किया गया है।

​न्यायाधीश और विधिक अधिकारियों ने सौंपा प्रमाण पत्र

​संस्थान को यह महत्वपूर्ण उपलब्धि बुधवार को आयोजित विधिक जागरूकता अभियान के दौरान प्राप्त हुई। जिला न्यायाधीश श्री अमोल मंडलोई एवं विधिक जागरूकता अधिकारी श्री रोबिन दयाल ने आरसेटी बड़वानी को यह आईएसओ प्रमाण पत्र विधिवत प्रदान किया।

​गुणवत्ता और प्रबंधन का मानक है आईएसओ

आरसेटी को यह प्रमाण पत्र संस्थान में प्रशिक्षण की गुणवत्ता, कार्यालय प्रबंधन और बेहतर प्रशासनिक व्यवस्थाओं के आधार पर दिया गया है। कलेक्टर के मार्गदर्शन में संस्थान ने अपने कार्यों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप ढाला है, जिससे अब युवाओं को स्वरोजगार प्रशिक्षण देने की प्रक्रिया और अधिक प्रभावी व पारदर्शी होगी। संस्थान की इस उपलब्धि पर विधिक विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया है।