बड़वानी खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई अवैध रेत का परिवहन कर रही 5 ट्रैक्टर ट्रॉलियां जब्त

शेयर करे

बड़वानी, 14 फरवरी 2026।

(निमाड़ दस्तक न्यूज़ : ब्यूरो रिपोर्ट)

बड़वानी। कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह के मार्गदर्शन में जिले में अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने सख्त रुख अपना लिया है। इसी कड़ी में शनिवार को खनिज विभाग की टीम ने ग्राम धनोरा तहसील बड़वानी में आकस्मिक छापामार कार्रवाई करते हुए अवैध रेत का परिवहन कर रहे वाहनों को पकड़ा है।

​5 ट्रैक्टर ट्रॉलियां जब्त, कलेक्ट्रेट में खड़ा कराया

​जाँच के दौरान टीम ने 5 ट्रैक्टर ट्रॉलियों को अवैध रूप से रेत का उत्खनन और परिवहन करते हुए रंगे हाथों पकड़ा। खनिज विभाग ने इन सभी वाहनों को तत्काल जब्त कर कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर बड़वानी की सुरक्षा में खड़ा करवा दिया है। विभाग की इस अचानक हुई कार्रवाई से रेत माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

​कड़ी धाराओं में होगी कार्रवाई

​खनिज विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जब्त किए गए इन 5 प्रकरणों में ‘मध्य प्रदेश खनिज अवैध (खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम 2022’ के प्रावधानों के तहत सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध उत्खनन करने वालों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।