बड़वानी, 29 मार्च 2026।
निमाड़ दस्तक न्यूज़ (ब्यूरो रिपोर्ट) ✍️
बड़वानी पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ला के निर्देशन में जिले में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन हवालात’ के तहत कोतवाली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस टीम ने एक साथ 03 फरार स्थायी वारंटियों को उस समय गिरफ्तार किया जब वे बस स्टैंड से गुजरात भागने की फिराक में थे।
क्या था पूरा मामला
ऑपरेशन हवालात के तहत लंबित स्थायी वारंटियों, फरार बदमाशों और इनामी आरोपियों को पकड़ने के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर और एसडीओपी श्री दिनेश सिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बड़वानी निरीक्षक श्री बलजीत सिंह बिसेन ने एक विशेष टीम तैयार की थी।
मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रणनीति बनाकर बड़वानी बस स्टैंड पर घेराबंदी की। यहाँ से पुलिस ने तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया, जो गुजरात की तरफ भागने की तैयारी में थे।
गिरफ्तार किए गए आरोपी
पुलिस टीम ने माननीय न्यायालय बड़वानी के प्रकरण क्रमांक आरसीटी नं. 521/2020 (अप. क्रं. 430/2020) के अंतर्गत इन वारंटियों को पकड़ा है:
- उदेश पिता युसुफ पिंजारा (19 वर्ष), निवासी ईदगाह फलिया, बड़वानी।
- नाना उर्फ अजय पिता बद्रीनाथ (19 वर्ष), निवासी महेंद्र टॉकीज के सामने, बड़वानी।
- घुटनिया पिता बद्री (22 वर्ष), निवासी महेंद्र टॉकीज, बड़वानी।
गिरफ्तारी के बाद तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
टीम की सराहनीय भूमिका
इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक बलजीत सिंह बिसेन के साथ प्र.आर. जगजोध सिंह चौहान, आरक्षक चेतन, आरक्षक तारिक और सैनिक रवि की महत्वपूर्ण और सराहनीय भूमिका रही। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र के फरार अपराधियों में हड़कंप मच गया है।




