बड़वानी, 03 जनवरी 2026।
बड़वानी जिला चिकित्सालय में शनिवार को एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। मध्य प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला बड़वानी के नेतृत्व में जिला चिकित्सालय के नए सिविल सर्जन के रूप में डॉ. मनोज खन्ना का भव्य स्वागत किया गया।
आत्मीय स्वागत और सम्मान
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष श्री अनिल राठौर के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में डॉ. खन्ना को सभी कर्मचारियों द्वारा फूलमालाएँ पहनाई गईं और मिठाई खिलाकर उनके उज्जवल कार्यकाल की कामना की गई। डॉ. खन्ना की नियुक्ति पर अस्पताल स्टाफ में हर्ष और उत्साह का माहौल देखा गया।
संघ की कार्यप्रणाली पर डाला प्रकाश
कार्यक्रम का सफल संचालन मध्य प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के तहसील सचिव (बड़वानी) श्री राजाराम सोलंकी द्वारा किया गया। इस दौरान उन्होंने संघ द्वारा कर्मचारियों के हित में किए जा रहे कार्यों और गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर मध्य प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के विभिन्न पदाधिकारी, नर्सिंग ऑफिसर्स, सिविल सर्जन कार्यालय का स्टाफ और जिला चिकित्सालय के बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर डॉ. खन्ना का गर्मजोशी से अभिनंदन किया।





