कसरावद नगर परिषद में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का सीधा प्रसारण, प्रधानमंत्री मोदी ने देश की मातृशक्ति को किया संबोधित

शेयर करे

कसरावद , 13 अप्रैल 2026।

निमाड़ दस्तक न्यूज़ (अनीस खान – ब्यूरो रिपोर्ट) ✍️

​दिल्ली में आयोजित ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ के भव्य आयोजन का सीधा प्रसारण आज नगर परिषद कसरावद में दिखाया गया। इस गौरवशाली कार्यक्रम में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की नारी शक्ति को संबोधित किया, जिसे स्थानीय जनप्रतिनिधियों और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सुना।

नारी सशक्तिकरण पर प्रधानमंत्री का संदेश

​प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में देश के विकास में महिलाओं की महत्वपूर्ण भागीदारी और उनके सशक्तिकरण हेतु सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राष्ट्र का भविष्य नारी शक्ति के सम्मान और सामर्थ्य में निहित है। कसरावद नगर परिषद कार्यालय में इस प्रसारण को देखने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं एकत्रित हुईं।

कार्यक्रम में इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

​इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती विमल राजेंद्र सिंह यादव विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद सीएमओ कमलेश गोलै, यशवंत राठौर, शंकर कुशवाहा सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं एवं नगर परिषद के पार्षदगण व कर्मचारी मुख्य रूप से शामिल हुए।