सांसद खेल महोत्सव 2025: बड़वानी में फाइनल विजेताओं को सांसद गजेंद्रसिंह पटेल ने किया सम्मानित

शेयर करे

बड़वानी, 14 दिसम्बर 2025।

​“सांसद खेल महोत्सव 2025” के अंतर्गत बड़वानी में आयोजित जिला स्तरीय बैडमिंटन फाइनल प्रतियोगिता का समापन हुआ। लोकसभा सांसद श्री गजेंद्रसिंह पटेल ने विजेता प्रतिभागी खिलाड़ियों एवं टीमों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।

​सांसद खेल महोत्सव का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना का विकास करना, छिपी प्रतिभाओं को मंच देना तथा “फिट युवा – विकसित भारत” के संकल्प को सशक्त करना है।

​विजेता टीमें और खिलाड़ी

​विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे:

  • बैडमिंटन प्रतियोगिता: संयम गुप्ता ने प्रथम तथा ऋषभ राठौड़ (बड़वानी) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
  • हॉकी प्रतियोगिता (बालक वर्ग): जिला हॉकी संघ बड़वानी प्रथम एवं DHA बड़वानी द्वितीय स्थान पर रहा।
  • हॉकी प्रतियोगिता (बालिका वर्ग): DHA बड़वानी प्रथम और जिला हॉकी संघ द्वितीय स्थान पर रहा।
  • वॉलीबॉल प्रतियोगिता: यश शर्मा टीम ने प्रथम तथा लायंस स्कूल सेंधवा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

​’फिट युवा – विकसित भारत’

​कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद गजेंद्रसिंह पटेल ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम है, बल्कि यह अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता को भी मजबूत करता है।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अजय यादव, पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेम सिंह पटेल, खेल महोत्सव जिला संयोजक अजय कानूनगो, जिला महामंत्री भागीरथ कुशवाह, जिला मंत्री रवीन्द्र कुलकर्णी, जया शर्मा, अमृतलाल अग्रवाल, मोहन गोले, जगदीश “बा” मुकाती, ओम यादव, वासुदेव मुकाती, मिथुन यादव सहित भारतीय जनता पार्टी के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, जनप्रतिनिधिगण, कार्यकर्ता, विभागीय प्रशासनिक अधिकारी, खेल प्रेमी एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।