बड़वानी में सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने किया एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध बेटियों को मिलेगा सुरक्षा कवच, प्रधानमंत्री मोदी की पहल को बताया ऐतिहासिक

शेयर करे

बड़वानी, 28 फरवरी 2026।

निमाड़ दस्तक न्यूज़ (ब्यूरो रिपोर्ट)

​बड़वानी जिला चिकित्सालय में शनिवार को सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए राष्ट्रीय ‘ह्यूमन पैपिलोमावायरस’ (HPV) टीकाकरण अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया। खरगोन-बड़वानी लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री गजेंद्र सिंह पटेल ने दीप प्रज्वलित कर इस राष्ट्रव्यापी अभियान की जिले में शुरुआत की।

बेटियों का स्वास्थ्य हमारी सामूहिक जिम्मेदारी: सांसद

​इस अवसर पर सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राजस्थान के अजमेर से शुरू किया गया यह अभियान बालिकाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। उन्होंने जोर देकर कहा कि 14 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुकी बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने के लिए यह टीका अत्यंत प्रभावी है। सांसद ने कहा, “बेटियाँ हमारे समाज की शक्ति हैं और उनका स्वास्थ्य सुरक्षित रखना हम सबकी साझा जिम्मेदारी है।”

अभिभावकों से टीकाकरण की अपील

सांसद श्री पटेल ने उपस्थित अभिभावकों और नागरिकों से आग्रह किया कि वे अपनी 14 वर्षीय बालिकाओं को इस नि:शुल्क टीकाकरण का लाभ अवश्य दिलाएँ। उन्होंने कहा कि यह अभियान न केवल बीमारी से सुरक्षा देगा, बल्कि समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी पैदा करेगा। कार्यक्रम के दौरान सांसद ने वहां मौजूद बालिकाओं से आत्मीय संवाद कर उन्हें बेहतर स्वास्थ्य और शिक्षा के प्रति प्रेरित किया।

गरिमामयी उपस्थिति

टीकाकरण शुभारंभ के इस कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अश्विनी चौहान, पार्षद सचिन चौहान, स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक, अधिकारी और बड़ी संख्या में बालिकाएँ उपस्थित रहीं। स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी कि जिले के विभिन्न केंद्रों पर यह टीका 14 वर्ष की पात्र बालिकाओं को नि:शुल्क लगाया जाएगा।