बड़वानी के खेतिया में पुलिस का छापा: सट्टा लिखते दो आरोपी रंगेहाथ गिरफ्तार, नकदी और उपकरण जप्त

शेयर करे

बड़वानी, 12 फरवरी 2026।

निमाड़ दस्तक न्यूज़ (ब्यूरो रिपोर्ट)

​बड़वानी जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध जारी अभियान के तहत खेतिया पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर के निर्देशन में पुलिस टीम ने हनुमान चौक पर दबिश देकर अवैध रूप से सट्टा अंक लिख रहे दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

हनुमान चौक पर पुलिस की घेराबंदी

​एसडीओपी राजपुर श्री आयुष कुमार अलावा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी खेतिया निरीक्षक सुरेन्द्र कनेश ने एक विशेष टीम गठित कर हनुमान चौक क्षेत्र में दबिश दी। पुलिस की इस अचानक कार्रवाई से सट्टा कारोबारियों में हड़कंप मच गया। मौके से पुलिस ने आरोपियों को सट्टे की पर्चियां काटते हुए रंगेहाथ पकड़ा।

महाराष्ट्र का आरोपी भी शामिल

​कार्रवाई के दौरान पुलिस ने निम्नलिखित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है:

  1. संदीप पिता मोहन ठाकरे (निवासी: ग्राम कोचरा, जिला नंदुरबार, महाराष्ट्र)
  2. गणेश पिता सुकलाल सोलंकी (निवासी: खेतिया)

​आरोपियों के कब्जे से सट्टा उपकरण और 2565/- रुपये नगद जप्त किए गए हैं।

भेजे गए जेल

​पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना खेतिया में अपराध क्रमांक 018/2026, धारा 4(क) सट्टा एक्ट एवं धारा 112(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद उप जेल सेंधवा भेज दिया गया है।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक सुरेन्द्र कनेश, उप निरीक्षक अजमेरसिंह अलावा, एएसआई विक्रमसिंह किराड़े, एएसआई बाबूलाल सोलंकी सहित प्रधान आरक्षक राजेन्द्र बर्डे और आरक्षक सुनील, विजय, धर्मेन्द्र, सयदाम एवं लीलाशंकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।