आलीराजपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार को 6 घंटे गुल रहेगी बिजली। मेंटेनेंस कार्य के चलते विद्युत प्रदाय रहेगा बंद।

शेयर करे

आलीराजपुर, 17 जनवरी 2026।

(निमाड़ दस्तक न्यूज़ : रफीक कुरैशी ब्यूरो रिपोर्ट)

बिजली कंपनी द्वारा आवश्यक रखरखाव और मेंटेनेंस कार्य के चलते रविवार को जिले के एक बड़े ग्रामीण क्षेत्र में बिजली गुल रहेगी। कार्यपालन यंत्री श्री पंकज डावर ने जानकारी देते हुए बताया कि 18 जनवरी 2026, रविवार को मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड द्वारा 132 केव्ही कुक्षी – आलीराजपुर CKT-1 एवं CKT-2 लाइन से संबंधित आवश्यक तकनीकी कार्य किया जाना है।

​सुबह 10 से शाम 4 बजे तक रहेगा शटडाउन

​इस मेंटेनेंस कार्य के कारण 132 केव्ही उपकेंद्र (लखनकोट) आलीराजपुर से जुड़ा विद्युत प्रदाय सुबह 10:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक पूरी तरह बंद रहेगा। हालांकि, विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि आलीराजपुर नगर की विद्युत व्यवस्था सुचारू रूप से चालू रहेगी, केवल आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में ही कटौती की जाएगी।

​ये ग्रामीण क्षेत्र होंगे प्रभावित

​शटडाउन के कारण जिले के प्रमुख उपकेंद्र और उनसे जुड़े क्षेत्र प्रभावित होंगे, जिनमें मुख्य रूप से:

  • ​नानपुर, आम्बुआ, छोटा उंडवा, सोण्डवा।
  • ​उमराली, छकतला, फुलमाल, करजवानी।
  • ​अम्बाजा, वालपुर, कट्ठीवाड़ा, आमखुट।
  • ​चाँदपुर, भाभरा एवं सेजावाड़ा से संबंधित समस्त ग्रामीण क्षेत्र।

​समय में हो सकता है बदलाव

बिजली कंपनी ने नागरिकों से सहयोग की अपील की है। साथ ही यह भी सूचित किया है कि कार्य की जटिलता को देखते हुए शटडाउन की समयावधि को आवश्यकतानुसार घटाया या बढ़ाया भी जा सकता है। उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है कि वे बिजली से जुड़े अपने आवश्यक कार्य इस समयावधि से पूर्व या बाद में पूर्ण कर लें।