तिवारी श्रमजीवी पत्रकार जिला अध्यक्ष नियुक्त , शर्मा महासचिव ,संगठन को मिलेगी मजबूती ,पत्रकारों की आवाज होगी बुलंद -जिला अध्यक्ष नरेंद्र तिवारी

शेयर करे

बड़वानी-प्रदेश में पत्रकारों के अधिकार, सम्मान और सुरक्षा की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ा रहे ट्रेड यूनियन से पंजीकृत सबसे बड़े संगठन मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ भोपाल ने बड़वानी जिले में जिला अध्यक्ष के तौर पर नरेंद्र तिवारी पर पुनः विश्वास जताते हुए जिला अध्यक्ष नियुक्त किया , वहीं पत्रकार कपिलेश शर्मा को जिला महासचिव के रूप में नियुक्ति प्रदान की है। संघ के प्रांतीय महासचिव सत्यनारायण वैष्णव ने प्रांतीय कार्यालय भोपाल से जारी आधिकारिक आदेश में, बड़वानी जिले में यह नियुक्ति संघ के प्रांताध्यक्ष शलभ भदौरिया द्वारा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं इंदौर संभाग निमाड़ संभाग प्रभारी परसराम चौहान, संभागीय उपाध्यक्ष अमरदीप सिंह सोलंकी तथा इंदौर संभागीय अध्यक्ष आलोक शर्मा की अनुशंसा पर की गई है।  संघ ने विश्वास व्यक्त किया है कि नवनियुक्त जिला अध्यक्ष नरेंद्र तिवारी  के नेतृत्व में बड़वानी जिले के पत्रकारों के मान-सम्मान, स्वाभिमान, सुरक्षा एवं अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन पूरी मजबूती से कार्य करेगा तथा संगठन को नई दिशा और ऊर्जा प्राप्त होगी। नियुक्ति पर जिला अध्यक्ष नरेंद्र तिवारी व महासचिव कपिलेश शर्मा ने संघ के शीर्ष नेतृत्व -प्रांताध्यक्ष शलभ भदौरिया, महासचिव सत्यनारायण वैष्णव, निमाड़ संभाग प्रभारी परसराम चौहान, संभागीय अध्यक्ष आलोक शर्मा, संभागीय उपाध्यक्ष अमरदीप सोलंकी, दीपक सिंह रघुवंशी सहित सभी वरिष्ठ साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के लिए पूरी निष्ठा, ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे और शीघ्र ही जिले मे संगठनात्मक विस्तार करेगे। इस नियुक्ति से जिले के पत्रकारों में हर्ष और उत्साह का माहौल है। जिले के अनेक वरिष्ठ पत्रकारों, सामाजिक संगठनों एवं शुभचिंतकों ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष नरेंद्र तिवारी , एवं कपिलेश शर्मा  को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।