आलीराजपुर भगोरिया मेले में मोबाइल उड़ाने वाला शातिर पॉकेटमार गिरफ्तार, भीड़ का फायदा उठाकर जेब काटने की फिराक में था आरोपी

शेयर करे

आलीराजपुर, 04 मार्च 2026।

निमाड़ दस्तक न्यूज़ (रफीक कुरैशी: ब्यूरो रिपोर्ट)

​आलीराजपुर के ऐतिहासिक राजवाड़ा परिसर में आयोजित अंतिम भगोरिया मेले की भारी भीड़ का फायदा उठाने की कोशिश करने वाले एक शातिर पॉकेटमार को पुलिस ने धर दबोचा है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया कीमती मोबाइल बरामद कर लिया है।

भीड़ में पार कर दिया था 32 हजार का मोबाइल

​मामला 02 मार्च सोमवार का है, जब फरियादी मुकेश निवासी कालीबेल पाड़ा भगोरिया देखने आलीराजपुर आया था। राजवाड़ा परिसर में जबरदस्त भीड़ का लाभ उठाकर अज्ञात चोर ने मुकेश की जेब से उसका ONE PLUS NORD 5 मोबाइल चोरी कर लिया, जिसकी कीमत करीब 31,999 रुपये बताई गई है। फरियादी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की।

संदेह के आधार पर उज्जैन का आरोपी दबोचा

​विवेचना के दौरान थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सोनू सिटोले के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मेला क्षेत्र में पैनी नजर रखी। संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर सुमन पिता सावंतलाल गुजरिया (19 वर्ष), निवासी ग्राम मालीखेड़ी, जिला उज्जैन को हिरासत में लिया गया। पुलिसिया पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद उसके कब्जे से चोरी का मोबाइल बरामद किया गया।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

​इस त्वरित कार्रवाई में उनि. सुनील रन्दे, सउनि. मुन्नालाल कटारे, प्रआर रविन्द्र खन्ना, आर. गंगाराम, सुमित चौहान, राजेश अलावा सहित साइबर सेल के प्रआर दिलीप चौहान, आर. नागरसिंह और प्रमोद का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

पुलिस की इस सतर्कता से मेले में आए अन्य श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली है। पुलिस अब आरोपी से अन्य चोरी की वारदातों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।