⛽🎉 भव्य शुभारंभ! भीलगांव (कसरावद) में शुक्रवार को ‘मां नर्मदा फ्यूल सेंटर ‘हिंदुस्तान पेट्रोलियम’ का उद्घाटन, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव सहित कई हस्तियां होंगी शामिल!

शेयर करे

कसरावद (भीलगांव) । अनीस खान

​कसरावद तहसील के भीलगांव में शुक्रवार को मां नर्मदा फ्यूल सेंटर हिंदुस्तान का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। इस समारोह में राजनीतिक, प्रशासनिक और पेट्रोलियम क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियाँ उपस्थित रहेंगी।

​यह नया फ्यूल सेंटर क्षेत्र के लोगों को हिंदुस्तान पेट्रोलियम की सेवाएँ उपलब्ध कराएगा, जिसका उद्घाटन एक बड़े कार्यक्रम के साथ किया जाएगा।

प्रमुख अतिथि और अध्यक्षता

​शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अरुण यादव सम्मिलित होंगे।

​कार्यक्रम की अध्यक्षता कसरावद विधायक एवं पूर्व कृषि मंत्री, मध्य प्रदेश शासन, श्री सचिन यादव जी करेंगे।

​विशेष अतिथियों में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनु बाई तंवर और हिंदुस्तान पेट्रोलियम से डिप्टी जनरल मैनेजर श्री आशीष कुमार सिंह शामिल होंगे। इसके अलावा, सेल्स मैनेजर हिंदुस्तान पेट्रोलियम श्री तुषार एम चौधरी भी अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

​फ्यूल सेंटर के शुभारंभ के विनीत कर्तागणों में जय सिंह मंडलोई, जितेंद्र सिंह मंडलोई, अजय सिंह मंडलोई, दिग्विजय सिंह मंडलोई, सोहन सिंह मंडलोई, जयदीप श्री मंडलोई, शिवराज सिंह मंडलोई और हंसराज सिंह मंडलोई शामिल हैं।

यह सेंटर भीलगांव और आसपास के क्षेत्र में बेहतर ईंधन सेवाएँ प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।