बड़वानी 11 मई, 2026 |
निमाड़ दस्तक न्यूज़ (ब्यूरो रिपोर्ट) ✍️
पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में जिले में फरार अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सिलावद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने करीब एक वर्ष से फरार चल रहे संपत्ति संबंधी अपराध के आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी ₹1000 का घोषित इनामी बदमाश है।
किराना दुकान में सेंधमारी कर चुराया था 10 क्विंटल मुंग
प्रकरण के अनुसार, 23 जून 2025 को सिलावद के एक किराना व्यापारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात बदमाशों ने उसकी दुकान में सेंधमारी कर करीब 9-10 क्विंटल मुंग चोरी कर लिया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया। जांच के दौरान पूर्व में एक आरोपी करण पिता गंगाराम को गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि उसका साथी हिरा पिता मुकेश वास्कले (22) निवासी ग्राम कदवाल्या घटना के बाद से ही लगातार फरार चल रहा था।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बिछाया जाल
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर एवं एसडीओपी बड़वानी श्री महेश सुनैया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिलावद उनि. रामकृष्ण लौवंशी ने एक विशेष टीम गठित की। पुलिस को मुखबिर और तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से आरोपी के ठिकाने की सटीक जानकारी मिली। पुलिस टीम ने जब दबिश दी, तो आरोपी हिरा वास्कले ने भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे घेराबंदी कर दबोच लिया।
आरोपी को भेजा गया जेल
गिरफ्तार आरोपी से क्षेत्र में हुई अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ की गई। पूछताछ के पश्चात पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी सिलावद उनि. रामकृष्ण लौवंशी, उनि. अय्युब शेख और आरक्षक सुनील चौहान का विशेष एवं सराहनीय योगदान रहा।




