प्रभारी मंत्री डॉ. विश्वास सारंग का कसरावद में भव्य स्वागत, भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिखाई एकजुटता

शेयर करे

खरगोन-कसरावद 11 मई, 2026 |

निमाड़ दस्तक न्यूज़ (अनीस खान – ब्यूरो रिपोर्ट) ✍️

प्रदेश के सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री तथा खरगोन जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. विश्वास सारंग का सोमवार को कसरावद आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रभारी मंत्री खरगोन जाने के दौरान अल्प प्रवास पर नगर के विजय स्तंभ चौराहे पर रुके थे, जहाँ बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया।

दुपट्टा ओढ़ाकर किया आत्मीय स्वागत

​नगर के प्रमुख विजय स्तंभ चौराहे पर आयोजित इस स्वागत कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रभारी मंत्री डॉ. विश्वास सारंग को पारंपरिक रूप से दुपट्टे ओढ़ाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया और उन्होंने संगठन की मजबूती को लेकर अपनी सक्रियता दर्ज कराई।

वरिष्ठ पदाधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री प्रकाश पाटीदार, महामंत्री हरेसिंह चावड़ा, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष नारायण पाटीदार, मंडेश्वर मंडल अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र पाटीदार, कसरावद मंडल अध्यक्ष मनीष पाटीदार और सुधीर सराफ सहित कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रभारी मंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया और संक्षिप्त चर्चा के बाद खरगोन की ओर प्रस्थान किया।