रविन्द्र भालसे बने अखिल भारतीय बलाई महासभा के खरगोन जिला अध्यक्ष, समाजजनों में हर्ष की लहर

शेयर करे

खरगोन-कसरावद 10 मई, 2026 |

निमाड़ दस्तक न्यूज़ (अनीस खान – ब्यूरो रिपोर्ट) ✍️

कसरावद। कसरावद निवासी एवं किट्टू ग्रुप के सीईओ रविन्द्र भालसे को अखिल भारतीय बलाई महासभा (रजि.) का खरगोन जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार एवं वरिष्ठ प्रदेश पदाधिकारियों की अनुशंसा पर की गई है। भालसे की नियुक्ति से समाज के युवाओं और वरिष्ठजनों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

वरिष्ठ पदाधिकारियों की अनुशंसा पर मिली जिम्मेदारी

​संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल राठौर, प्रदेश महासचिव इंजी. अशोक कुमार मालवीय, प्रदेश प्रभारी दीनदयाल सावनेर एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. विजय लक्ष्मी सावले की सहमति और अनुशंसा पर रविन्द्र भालसे को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। समाज के वरिष्ठजनों का मानना है कि भालसे के ऊर्जावान नेतृत्व में संगठन जिले में और अधिक सक्रिय और मजबूत होगा।

सामाजिक उत्थान और युवा जागरूकता रहेगी प्राथमिकता

​नवनियुक्त जिला अध्यक्ष रविन्द्र भालसे ने अपनी नियुक्ति पर संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता समाज को एकजुट करना और शिक्षा के साथ-साथ युवाओं में सामाजिक जागरूकता लाना है। भालसे ने विश्वास दिलाया कि वे समाजहित के कार्यों को नई दिशा देने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

शुभचिंतकों ने दी बधाई

​रविन्द्र भालसे के जिला अध्यक्ष बनने पर समाज के विभिन्न संगठनों, मित्रों और शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त किया है। बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है और सभी ने उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में बलाई समाज के उत्थान के लिए जमीनी स्तर पर सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।