आलीराजपुर: मंडी में 18 मई से शुरू होगा कच्चे आम का क्रय-विक्रय, किसानों से अधिक मात्रा में आम लाने की अपील

शेयर करे

आलीराजपुर 12 मई, 2026 |

निमाड़ दस्तक न्यूज़ (रफीक कुरैशी – ब्यूरो रिपोर्ट) ✍

​कृषि उपज मंडी समिति, आलीराजपुर द्वारा आम उत्पादक किसानों और व्यापारियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। मंडी प्रांगण में आगामी 18 मई 2026, सोमवार से कच्चे आम (केरी) का क्रय-विक्रय विधिवत रूप से प्रारंभ किया जाएगा।

खुली नीलामी से मिलेगा उचित मूल्य

मंडी समिति ने जिले के सभी आम उत्पादक किसानों से अपील की है कि वे अपनी उपज को अधिक से अधिक मात्रा में मंडी प्रांगण लेकर आएँ। मंडी में खुली नीलामी के माध्यम से विक्रय होने पर किसानों को अपनी उपज का प्रतिस्पर्धात्मक और उचित मूल्य प्राप्त हो सकेगा।

व्यापारी ले सकते हैं लाइसेंस संबंधी जानकारी

मंडी समिति ने यह भी स्पष्ट किया है कि जो व्यक्ति या संस्था कच्चे आम का क्रय-विक्रय या व्यवसाय करना चाहते हैं, वे कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर लाइसेंस प्राप्त करने की प्रक्रिया की जानकारी ले सकते हैं।

संपर्क सूत्र

व्यवसाय या विक्रय से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए मंडी सचिव राधेश्याम सिर्वी (मो. 9165723871) एवं शाखा प्रभारी सुरंग सिंह कनेश (मो. 9406850318) से संपर्क किया जा सकता है।