बड़वानी में नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर भड़की एनएसयूआई, पुतला फूंककर जताई कड़ी नाराजगी

शेयर करे

बड़वानी 13 मई, 2026 |

निमाड़ दस्तक न्यूज़ (ब्यूरो रिपोर्ट) ✍️

​नीट (NEET) परीक्षा में हुई धांधली और पेपर लीक के विरोध में एनएसयूआई (NSUI) और युवक कांग्रेस ने कड़ा विरोध प्रदर्शन किया। संगठन के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने एकत्रित होकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और एनटीए (NTA) अध्यक्ष प्रदीप जोशी का पुतला दहन किया और जमकर नारेबाजी की।

30 लाख छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़: अशरफ मंसूरी

प्रदर्शन के दौरान विधानसभा अध्यक्ष अशरफ मंसूरी ने केंद्र सरकार और परीक्षा एजेंसी पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा कि प्रतिवर्ष देशभर के लगभग 30 लाख छात्र-छात्राएं इस प्रतिष्ठित परीक्षा की तैयारी करते हैं, लेकिन बार-बार पेपर लीक होने और परीक्षा रद्द होने से लाखों छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है। उन्होंने मांग की कि इस पूरे मामले की सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में न्यायिक जांच कराई जाए।

शिक्षा माफियाओं पर साधा निशाना

मंसूरी ने आरोप लगाया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी शिक्षा माफियाओं ने नीट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा का पेपर लीक कर दिया है। पेपर बेचना और लीक करना छात्रों के हितों के खिलाफ एक सुनियोजित खेल बन गया है, जिससे परीक्षार्थियों को भारी मानसिक और आर्थिक असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

इस विरोध प्रदर्शन में एनएसयूआई के बादल गिरासे, अंकित निगवाल, फरहान शाह, ललित चौधरी सहित युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष सचिन लालू यादव, नितिन यादव, प्रतीक यादव, अरुण यादव, रोहित यादव और अनेक कोचिंग सेंटर्स के छात्र एवं कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित थे।