पुलिस ने मक्का की फसल के बीच अवैध रूप से उगाए गए 1.65 क्विंटल गांजे के पौधों के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार*

शेयर करे

रफीक कुरैशी
आलीराजपुर ।
पुलिस अधीक्षक रघुवंशसिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जोबट रविन्‍द्र राठी के मार्गदर्शन में मादक पदार्थों के विरुद्ध थाना नानपुर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। पुलिस ने ग्राम कुशलवाई में दबिश देकर मक्का के खेत में अवैध रूप से उगाए गए लगभग 1900 नग हरे गांजे के पौधे जब्त किए हैं, जिनका बाजार मूल्य लगभग 2.50 लाख रुपये है। 15 जनवरी को थाना नानपुर को मुखबिर के माध्यम से विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कुशलवाई के बुडेनला फलिया निवासी मुकेश पिता सोनिया डावर ने अपने खेत में मक्का की फसल की आड़ में अवैध रूप से गांजे की खेती की हुई है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश डावर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। गठित पुलिस टीम ने मुखबीर द्वारा बताये स्‍थान पर पहुँचकर घटनाक्रम की तस्‍दीकर कर आरोपी की घेराबंदी कर आरोपी मुकेश डावर को हिरासत में लिया गया। पश्‍चात खेत की सघन तलाशी के दौरान मक्का की फसल के बीच में गांजे के हरे पौधे होना पाए गए। पुलिस ने पंचों के समक्ष कुल 1900 नग गांजे के हरे पौधे जड़ सहित उखाड़कर जब्त किए।
गांजे के हरे पौधों का कुल वजन165.48 किलोग्राम (1.65 क्विंटल) मूल्य 2,48,220 रुपये,  आरोपी के पास से एक ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है।
आरोपी मुकेश पिता सोनिया डावर के विरुद्ध थाना नानपुर में अपराध क्रमांक 16/2026, धारा 8/20(बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश डावर, सउनि दलसिंह जमरा, सउनि मंजीत सिंह, प्रआर संजय मण्डलोई, सुरेश कन्नौज, आरक्षक धनसिंह, बलवंत, बलराम, अरुण, प्रताप एवं साइबर सेल टीम की भूमिका रही।