बड़वानी, 30 अप्रैल 2026। निमाड़ दस्तक न्यूज़ (ब्यूरो रिपोर्ट) ✍️
बड़वानी नगर में पिछले कई महीनों से सीवरेज लाइन कार्य के कारण पेयजल व्यवस्था पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो चुकी है। नलों से हो रही दूषित जल की आपूर्ति को लेकर गुरुवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने नगर में विशाल वाहन रैली निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस जनप्रतिनिधियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुँचकर माननीय मुख्यमंत्री महोदय एवं नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।
सीवरेज कार्य की अनियमितताओं से जनस्वास्थ्य पर खतरा
ज्ञापन के माध्यम से शासन को अवगत कराया गया कि नगर पालिका बड़वानी द्वारा सीवरेज लाइन और पेयजल पाइपलाइन के लीकेज की शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कांग्रेस ने स्पष्ट रूप से चेतावनी दी है कि यदि इस अव्यवस्था को तत्काल नहीं सुधारा गया, तो बड़वानी में भी इंदौर के ‘भागीरथपुरा’ जैसी दुखद और विकट स्थिति निर्मित हो सकती है, जिसकी समस्त जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन की होगी।
वाहन रैली के माध्यम से प्रदर्शन: दोपहर 12 बजे कारंजा से शुरू हुई मोटर साइकिल रैली में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी के झंडों के साथ नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुँचे। यहाँ नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते हुए सीवरेज कार्य की उच्च स्तरीय जाँच और स्वच्छ जल आपूर्ति बहाल करने की मांग की गई।
इनकी रही प्रमुख उपस्थिति:
इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष बाबूलाल कोटवाल, पूर्व जनपद अध्यक्ष मनेन्द्र रायसिंह पटेल (बिट्टू भाई ), संतोष जोशी, अबूरहीम तिगाले, जितेंद्र जैन, विधायक प्रतिनिधि सुनील यादव, विष्णु बनडे, विवेक शर्मा, पार्षदगण मुजीब कुरैशी, हेमंत कुमावत, सचिन शर्मा, कैलाश सोलंकी, सुरेश मुकाती, बलराम यादव, मनीष पुरोहित, गौतम शर्मा, अजय खंडेलवाल, सचिन यादव, कय्यूम कुरैशी, राजेंद्र गोले, जुल्फीकार कुरैशी, नितिन यादव, सुल्तान शेख, जितेंद्र गुप्ता, शहीद शेख, पन्नालाल मुकाती, दिनेश मुकाती, अशोक काग, असलम जोय, जाकिर जोय, बासी भाई, शादाब कुरैशी, अजय मालवीय, सद्दाम हाशमी, दिलीप डॉक्टर सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




