अवैध शराब के खिलाफ सिलावद पुलिस की बड़ी कार्रवाई; घर में दबिश देकर 6 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त, 300 लीटर लाहन नष्ट

शेयर करे

बड़वानी, 05 मई 2026। निमाड़ दस्तक न्यूज़ (ब्यूरो रिपोर्ट) ✍️

पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में जिलेभर में अवैध शराब और माफियाओं के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सिलावद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने ग्राम पांचपुला दक्षिण के हुक्काबारी फल्या में दबिश देकर भारी मात्रा में अंग्रेजी व देशी शराब जब्त की है।

बाथरूम से निकली अंग्रेजी शराब की पेटियां

थाना प्रभारी आर.के. लौवंशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी कमलेश बारेला के घर पर छापा मारा। तलाशी के दौरान संदेही के बाथरूम से 06 पेटियां अवैध शराब बरामद हुईं, जिनमें व्हिस्की, देशी प्लेन और बीयर शामिल है। जब्त शराब की कुल मात्रा 56.280 बल्क लीटर है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 32,300 रुपये बताई जा रही है।

भट्टी तोड़ी और 300 लीटर लाहन किया नष्ट: पुलिस ने घर के पीछे संचालित हो रही अवैध कच्ची शराब की भट्टी को भी ध्वस्त किया। मौके पर ड्रम और बर्तनों में भरा हुआ करीब 300 लीटर महुआ लाहन पाया गया, जिसे पुलिस ने पंचों के समक्ष तत्काल नष्ट कर दिया। पुलिस की भनक लगते ही आरोपी कमलेश मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

सराहनीय भूमिका:

इस पूरी कार्यवाही में सिलावद थाना प्रभारी आर.के. लौवंशी, प्रधान आरक्षक राकेश अण्डेलकर, यशवंत यादव, प्रवीण चौहान, आरक्षक सुनील और सावन की मुख्य भूमिका रही। पुलिस ने पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी ‘ई-साक्ष्य’ ऐप के माध्यम से की है।