कसरावद 17 मई, 2026 |
निमाड़ दस्तक न्यूज़ (अनीस खान – ब्यूरो रिपोर्ट) ✍️
भीषण गर्मी के इस मौसम में आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से नगर के दाऊदी बोहरा समाज द्वारा एक सराहनीय सामाजिक पहल की गई है। समाज की ओर से ‘प्रोजेक्ट राइस’ के अंतर्गत ‘बीट द हीट’ कार्यक्रम का आयोजन कर राहगीरों और नागरिकों को ठंडे शीतल पेय का वितरण किया गया।
साप्ताहिक बाजार में लगाया स्टॉल, 1000 गिलास शीतल पेय पिलाया
यह सेवा कार्य दाऊदी बोहरा समाज के जनाब मु अली असगर भाई मोइद्दीन के नेतृत्व में संपन्न हुआ। समाजजनों ने नगर के इंदौर रोड पर लगने वाले साप्ताहिक बाजार में एक विशेष स्टॉल लगाया। इस भीषण तपन और चिलचिलाती धूप में बाजार आए ग्रामीण और स्थानीय नागरिकों को समाज की ओर से लगभग एक हजार गिलास शीतल पेय पिलाकर तृप्त किया गया।
महिलाओं सहित समाजजनों ने दी सेवाएं
इस पुनीत कार्य में जमात के सचिव शब्बीर भाई, जमात ट्रेजरार जूजर भाई, शब्बीर बोहरा रेगवा, ताहेर हामिद, मुर्तजा राज शब्बीर, अली असगर हुसैन सहित बोहरा समाज की महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी सेवाएं दीं।
भीषण गर्मी के इस दौर में दाऊदी बोहरा समाज द्वारा की गई इस नि:स्वार्थ सामाजिक और मानवीय पहल की नगर के नागरिकों और राहगीरों ने मुक्तकंठ से जमकर सराहना की है।




