सेंधवा में आज देशभक्ति और साहित्य का संगम, ‘एक शाम वतन के नाम’ मुशायरा एवं कवि सम्मेलन की धूम

शेयर करे

सेंधवा, 24 जनवरी 2026।

निमाड़ दस्तक न्यूज़ (ब्यूरो रिपोर्ट)

​गणतंत्र दिवस के पावन पर्व की पूर्व संध्या पर आज सेंधवा नगर में देशभक्ति और साहित्य का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। “एक शाम वतन के नाम” कार्यक्रम के अंतर्गत ऑल इंडिया मुशायरा एवं कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन आज रात 9 बजे से किया जा रहा है। इस साहित्यिक संध्या के माध्यम से राष्ट्रप्रेम और सांस्कृतिक एकता का संदेश दिया जाएगा।

देशभर के नामचीन फनकार देंगे प्रस्तुतियां

इस ऐतिहासिक शाम में देश के प्रतिष्ठित शायर और कवि अपनी रचनाओं से श्रोताओं में जोश और राष्ट्रभक्ति का संचार करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षणों में शऊर आशना, सोहेल आज़ाद, डॉ. प्रतिभा पटेल, क़यामुद्दीन क़याम, रिज़वान अली रिज़वान, हास्य कवि जितेंद्र यादव और अब्दुल हामिद बशर जैसे प्रसिद्ध नाम शामिल हैं।

स्थानीय प्रतिभाएं भी बिखेरेंगी चमक

राष्ट्रीय स्तर के कवियों के साथ-साथ सेंधवा की मुकामी प्रतिभाएं भी मंच की शोभा बढ़ाएंगी। इनमें वाजिद हुसैन साहिल, निजाम बाबा, पवन शर्मा ‘हमदर्द’, हाफिज अहमद हाफिज और अनीश शेख सर अपनी विशेष प्रस्तुतियां देंगे।

सांस्कृतिक एकता का प्रतीक बनेगा आयोजन

आयोजकों का मानना है कि यह आयोजन केवल एक कवि सम्मेलन नहीं, बल्कि भाईचारे और राष्ट्रीय भावना को मजबूत करने का एक सशक्त माध्यम है। साहित्य प्रेमियों के लिए यह शाम यादगार होने वाली है। आयोजन समिति ने सेंधवा सहित आसपास के समस्त नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर इस गौरवपूर्ण आयोजन का आनंद लेने की अपील की है।