बड़वानी, 29 मार्च 2026। निमाड़ दस्तक न्यूज़ (ब्यूरो रिपोर्ट) ✍️
बड़वानी जिले के हज यात्रियों के लिए आगामी 04 अप्रैल 2026 को सेंधवा में एक विशेष ‘हज ओरिएंटेशन ट्रेनिंग प्रोग्राम’ का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे से स्थानीय मेकेनिक नगर स्थित गौसिया मस्जिद में संपन्न होगा।
प्रशिक्षण में दी जाएगी यात्रा की बारीकियां
जिला हज कमेटी के अध्यक्ष श्री आदिल तिगाले ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष हज कमेटी और प्राइवेट टूर से जाने वाले सभी हाजियों के लिए यह प्रशिक्षण अत्यंत महत्वपूर्ण है। हज कमेटी द्वारा नियुक्त ट्रेनर हाजी जाबिर खान द्वारा हाजियों को हज, उमराह, मदीना यात्रा, हज हाउस की प्रक्रिया और एयरपोर्ट पर होने वाली सभी आवश्यक औपचारिकताओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
हाजियों के लिए आवश्यक निर्देश
आयोजन समिति ने स्पष्ट किया है कि सभी हज यात्रियों की उपस्थिति अनिवार्य है। हाजियों को अपने साथ निम्नलिखित दस्तावेजों की फोटोकॉपी का एक सेट साथ लाना होगा:
- एक पासपोर्ट साइज फोटो
- पासपोर्ट की फोटोकॉपी
- वैक्सीन सर्टिफिकेट
- अन्य आवश्यक यात्रा दस्तावेज
प्रशिक्षण स्थल पर स्थानीय जिम्मेदारों द्वारा हाजियों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है। साथ ही, सभी प्रतिभागियों को मेडिकल डायरी और मेडिकल किट (दवाइयां) भी उपलब्ध कराई जाएगी।
गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला हज कमेटी बड़वानी के जिला अध्यक्ष श्री आदिल तिगाले करेंगे। कार्यक्रम में जिला मुस्लिम कमेटी के जिला सदर श्री इदरीस खान मुख्य अतिथि के रूप में, और श्री अब्दुल रशीद पटेल सरपरस्त के रूप में शामिल होंगे। इसके अलावा हाजी अब्दुल रहीम तिगाले, हाजी असलम शेख, हाजी गफ्फार खत्री, समाजसेवी अब्दुल सादिक चंदेरी, आरिफ अहमद शेख, इक़रा डॉ. हाजी सफी एवं समीर आशना सहित अनेक विशिष्ट अतिथि अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।




