कसरावद, 30 अप्रैल 2026। निमाड़ दस्तक न्यूज़ (अनीस खान – ब्यूरो रिपोर्ट) ✍️
कसरावद क्षेत्र में गौवंश के संरक्षण और संवर्धन को लेकर गुरुवार को जैन दिवाकर विचार मंच महिला शाखा ने अपनी आवाज बुलंद की। गौमाता को ‘राष्ट्र माता’ घोषित करने और पूरे देश में गौ-हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर संगठन ने राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के नाम एक महत्वपूर्ण ज्ञापन एसडीएम सत्येंद्र बैरवा को सौंपा।
संतों की प्रेरणा और जन भावनाओं का सम्मान
जैन दिवाकर विचार मंच महिला शाखा की प्रदेश उपाध्यक्ष नमिता लूनिया ने ज्ञापन का वाचन करते हुए बताया कि राष्ट्र संत श्री कमल मुनि जी ‘कमलेश’ की पावन प्रेरणा से यह देशव्यापी अभियान चलाया जा रहा है। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि गौवंश को राष्ट्रीय स्तर पर विधिक मान्यता प्रदान करते हुए राष्ट्र माता का दर्जा दिया जाए और गौ तस्करी व अवैध वध पर कठोर दंडात्मक कानून लागू किए जाएं।
सशक्त नीति और केंद्रीय कानून की मांग: मंच के सदस्यों ने कहा कि देशभर में गौ-हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध के लिए एक समान केंद्रीय कानून बनना अनिवार्य है। इसके साथ ही गोवंश के आश्रय और संवर्धन हेतु ठोस वित्तीय प्रावधान और सशक्त नीति के क्रियान्वयन की भी मांग की गई है।
ज्ञापन के दौरान इनकी रही उपस्थिति:
इस अवसर पर नमिता लूनिया, पुष्पा लूनिया, शशि रायली, आशा लूनिया, भावना कवाड़, सुनीता मांडोत, नवीन लूनिया, नितिन रायली और सचिन जैन सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।




