बड़वानी, 01 मई 2026। निमाड़ दस्तक न्यूज़ (ब्यूरो रिपोर्ट) ✍️
प्रदेश की जीवनदायिनी मां नर्मदा के प्रति करोड़ों लोगों की अगाध आस्था है। श्रद्धा की इसी कड़ी में गुरुवार को एक अनूठी मिसाल पेश करते हुए नर्मदा भक्त एवं वरिष्ठ पत्रकार अजय सिंह ठाकुर ने अपनी पूजनीय माता स्व. सुमन बाई (धर्मपत्नी स्व. मनोहर सिंह ठाकुर) की अस्थियां मां नर्मदा के पावन जल में समर्पित कीं।
पुत्र धर्म और आस्था का संगम
ज्ञात हो कि अजय सिंह ठाकुर की माता जी का विगत दिनों महाराष्ट्र के शिरपुर में स्वर्गवास हो गया था। मां नर्मदा जागीरदारपुरा घाट समिति के अध्यक्ष और नर्मदा सेवा में सदैव अग्रणी रहने वाले अजय सिंह ठाकुर ने अपनी माता जी की अस्थियों को पूर्ण विधि-विधान के साथ जागीरदारपुरा घाट पर विसर्जित किया। इस भावुक क्षण के दौरान उपस्थित जनसमूह ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति:
अस्थि विसर्जन के दौरान विधायक राजन मंडलोई, बलराम यादव, आसिफ मेमन, भायसु सोलंकी, ठाकुर किशोर सिंह गौतम, ठाकुर महेंद्र सिंह सोलंकी, ठाकुर देवेंद्र सिंह सोलंकी, ठाकुर कनक सिंह दरबार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और नर्मदा भक्त उपस्थित रहे और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बँधाया।
आगामी कार्यक्रम विवरण:
पारिवारिक जानकारी के अनुसार, स्व. सुमन बाई का दसवां एवं ग्यारहवां पूजन 8 मई को सुबह 10 बजे निज निवास पर होगा। 9 मई को बारहवां कार्यक्रम एवं 10 मई को सुबह 11 बजे तेरहवां व पगड़ी रस्म का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। तत्पश्चात सुबह 11:30 बजे तीर्थ भोजन एवं ब्राह्मण भोजन मां नर्मदा जागीरदारपुरा नवीन घाट पर संपन्न होगा।






