कसरावद में संयुक्त संचालक ने किया नगर परिषद का औचक निरीक्षण, विकास कार्यों को समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश

शेयर करे

कसरावद 21 मई, 2026 |

निमाड़ दस्तक न्यूज़ (अनीस खान – ब्यूरो रिपोर्ट) ✍️

​नगरीय प्रशासन एवं आवास विभाग के संयुक्त संचालक (इंदौर) श्री एस. के. सिन्हा द्वारा गुरुवार को नगर परिषद कसरावद का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नगर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों और शासकीय योजनाओं की जमीनी हकीकत जानी तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

विभिन्न विकास कार्यों का किया स्थल निरीक्षण

संयुक्त संचालक श्री सिन्हा ने अपने दौरे के दौरान निमाड़ लाइब्रेरी, अमृत योजना के अंतर्गत निर्मित किए जा रहे पार्क और स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनाए जा रहे सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने एमपीयूडीसी (MPUDC) द्वारा संचालित नल-जल योजना सहित अन्य विभिन्न चालू योजनाओं का भी जायजा लिया।

गुणवत्ता और समय सीमा का ध्यान रखने के कड़े निर्देश

निरीक्षण के दौरान श्री सिन्हा ने सभी निर्माण कार्यों को उच्च गुणवत्ता के साथ और तय समय सीमा में पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने आगामी मानसून को देखते हुए नगरीय क्षेत्र में बरसात से पूर्व की जा रही तैयारियों की भी विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO), उपयंत्री (सब इंजीनियर) तथा समस्त स्टाफ मौजूद रहा।