बड़वानी में भगवान परशुराम जन्मोत्सव की भव्य शोभायात्रा सम्पन्न: समाज की दिखी ऐतिहासिक एकजुटता, अब ‘भगवान परशुराम चौक’ के नाम से जाना जाएगा शहर का पाटी नाका

शेयर करे

बड़वानी, 19 अप्रैल 2026।

निमाड़ दस्तक न्यूज़ (ब्यूरो रिपोर्ट) ✍️

​सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव के पावन अवसर पर रविवार को शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। उत्साह और पारंपरिक गरिमा के साथ आयोजित इस यात्रा में समाज के वरिष्ठजनों, महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने बड़ी संख्या में भाग लिया, जिससे समाज की अटूट एकजुटता का नजारा देखने को मिला।

पुष्पवर्षा के साथ हुआ भव्य स्वागत

​शोभायात्रा का शुभारंभ कालिका माता मंदिर परिसर से हुआ। यहाँ से यात्रा मोटी माता मंदिर और रणजीत चौक होते हुए रानीपुरा स्थित श्री गौड़ मालवी ब्राह्मण समाज धर्मशाला पहुँची। मार्ग में जगह-जगह मंच लगाकर पुष्पवर्षा के साथ शोभायात्रा का आत्मीय स्वागत किया गया। पारंपरिक वेशभूषा में सजे-धजे समाजजनों ने आयोजन को भव्य रूप प्रदान किया।

भगवान परशुराम चौक पर हुई महाआरती

​शोभायात्रा का समापन पाटी नाका पर हुआ, जिसे आज से “भगवान परशुराम जी चौक” के रूप में नामांकित किया गया है। यहाँ भगवान की विधिवत महाआरती की गई, जिसके पश्चात सभी श्रद्धालुओं को महाप्रसादी का वितरण किया गया। समाज के अध्यक्ष अनूप कुमार जोशी ने कहा कि यह महोत्सव समाज की आस्था और एकता का प्रतीक है, जिससे सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा मिलता है।

इन पदाधिकारियों की रही गरिमामयी उपस्थिति

  • कार्यकारिणी: अध्यक्ष अनूप कुमार जोशी, सचिव अरविंद शर्मा, उपाध्यक्ष दिलीप जोशी, भरत रावल, सह-सचिव धर्मेंद्र शर्मा, प्रचार मंत्री दीपक जैमन, योगेश सराफ, दिनेश पुरोहित, कोषाध्यक्ष सुधीर शुक्ला एवं क्षितिज शर्मा।
  • संरक्षक मंडल: अशोक तिवारी, बिहारी जी शर्मा, हेमेन्द्र शुक्ला, मनीष पुरोहित, शरद रावत, सुभाष जोशी, रामसागर मिश्रा, अश्विन पुरोहित, डॉ. सुभाष रावत, अमित उपाध्याय, राजेश शर्मा, सुदाम कुलकर्णी, मनीष तिवारी एवं रामनरेश शुक्ला।
  • महिला मंडल: अध्यक्ष सुनीता अरविंद उपाध्याय, जया शर्मा, सुधा सराफ, आरती पुरोहित, रेखा पुरोहित, प्रीति शर्मा सहित निशा उपाध्याय, माधुरी जोशी, मीना जोशी, दुर्गा अत्रे, रचना सोहनी, आरती शुक्ला, श्रद्धा रावत, अनुपमा वोरे, महिमा सराफ, नुपूर पुरोहित एवं सीमा पुरोहित।
  • नवयुवक मंडल: युवा अध्यक्ष (पत्रकार) आदित्य अनिल शर्मा, विश्वास सराफ, सुमित परसाई, दीपक पांडे, नवीन शर्मा, अंकुर शुक्ला, पार्थ पुरोहित, माधव पुरोहित, अभिषेक जोशी, प्रतीक शर्मा, अमित पुरोहित, आदर्श शर्मा, चित्रांश पांडे, मयूर उपासनी, शुभ जोशी, नील व्यास सहित अर्पित उपाध्याय, यश सराफ, अपूर्व जोशी, निलेश पांडे, पुष्कर पुरोहित, मानस पांडे, प्रज्ज्वल मिश्रा, व अन्य सदस्य।

नवनियुक्त युवा अध्यक्ष आदित्य शर्मा और महिला अध्यक्ष सुनीता उपाध्याय ने सफल आयोजन के लिए सभी समाजजनों के प्रति आभार व्यक्त किया।