आलीराजपुर, 18 अप्रैल 2026।
निमाड़ दस्तक न्यूज़ (रफीक कुरैशी, ब्यूरो रिपोर्ट) ✍️
पवित्र हज यात्रा पर रवाना होने जा रहे राजगढ़ निवासी रिटायर्ड शिक्षक जहूर कुरैशी साहब का छः जिला कुरैशी जमात द्वारा शनिवार को भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस दौरान समाजजनों ने हार-फूल, माला और शाल भेंट कर उनका इस्तकबाल किया और उनके सुरक्षित सफर के लिए दुआएं कीं।
देश में भाईचारे और तरक्की के लिए दुआ की गुजारिश
इस अवसर पर जमात के पदाधिकारियों और समाज के वरिष्ठों ने हज यात्री जहूर कुरैशी साहब से मुकद्दस सरजमीन पर देश-प्रदेश में आपसी भाईचारा, सौहार्द, खुशहाली और समाज की तरक्की के लिए विशेष दुआ करने की गुजारिश की। मुस्लिम समाज सहित विभिन्न समुदाय के लोगों ने भी जहूर साहब का पुष्पमालाओं से स्वागत कर उन्हें विदाई दी। उपस्थित समाजजनों ने हाजियों के सफर को आसान और हज यात्रा को मुकम्मल बनाने के लिए सामूहिक दुआएं कीं।
40 दिनों की इबादत पर रवाना हुआ जत्था
उल्लेखनीय है कि इस वर्ष प्रदेश से हजारों हज यात्री मक्का-मदीना के लिए रवाना हो रहे हैं। हाजियों का पहला जत्था शनिवार रात्रि को सड़क मार्ग से मुंबई के लिए प्रस्थान कर रहा है, जहाँ से वे हवाई जहाज के माध्यम से सऊदी अरब पहुँचेंगे। हज यात्री लगभग 40 दिनों तक वहाँ रहकर इबादत करेंगे और हज के सभी अरकान मुकम्मल करेंगे।
कार्यक्रम में जमात के इन वरिष्ठ जनों की रही उपस्थिति
सम्मान समारोह के अवसर पर छः जिला कुरैशी जमात के सदर हाजी अब्दुल वहीद कुरैशी, पूर्व सदर रईस कुरैशी (बबलू), सरपरस्त इकबाल कुरैशी (पहलवान), हाजी फरीद कुरैशी, हाजी अफजल कुरैशी, हाजी सगीर कुरैशी, एजाज कुरैशी, शौकत अली कुरैशी, हाजी समीर कुरैशी, युसूफ कुरैशी (पहलवान), हाफिज कुरैशी, आशिफ रजा कुरैशी, अनवर कुरैशी, रईस कुरैशी, सदाकत कुरैशी, और नईम कुरैशी सहित अन्य समाजजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे। उक्त जानकारी छः जिला कुरैशी जमात के मीडिया प्रभारी रफीक कुरैशी ने दी।





