आलीराजपुर: हजरत सेय्यद राजे मोहम्मद शानी सरकार का दो दिवसीय उर्स 29 अप्रैल से, सुफियाना कलामों से सजेगी महफिल

शेयर करे

आलीराजपुर, 25 अप्रैल 2026। निमाड़ दस्तक न्यूज़ (रफीक कुरैशी – ब्यूरो रिपोर्ट) ✍️

कौमी एकता के प्रतीक और गुलशने कादरियत हजरत सैयदो सादात राजे मोहम्मद शानी सरकार उर्फ राजू बाबा (र.अ.) का दो दिवसीय 24वां उर्स मुबारक आगामी 29 अप्रैल से धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। उर्स की तैयारियों को लेकर अकीदतमंदों में भारी उत्साह है और व्यापक स्तर पर इंतजाम किए जा रहे हैं।

निकलेगा विशाल संदल और चादर का जुलूस

उर्स का आगाज 29 अप्रैल, बुधवार को दोपहर 03 बजे जामा मस्जिद चौक से होगा, जहाँ से संदल और चादर का विशाल जुलूस निकाला जाएगा। यह जुलूस नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए आस्ताने औलिया पहुँचेगा, जहाँ अकीदत के फूल और चादर पेश की जाएगी।

महफिले शमा में बिखरेगी रूहानियत: उर्स की पहली रात (29 अप्रैल) को रात 10 बजे आस्ताने होज मुबारक़ परिसर पर महफ़िले शमा का आयोजन होगा। इसमें मशहूर फनकार शब्बीर सदाकत साबरी अपने खास निस्बती और सूफियाना कलामों से समां बांधेंगे। अगले दिन 30 अप्रैल, गुरुवार सुबह 08 बजे महफ़िले रंग और 11 बजे सामूहिक न्याज (प्रसादी) का वितरण होगा।

इनकी जेरे सरपरस्ती में होगा आयोजन: उर्स का आयोजन पीरे तरीकत शहर काजी सैयद अफजल मियाँ बाबा एवं सैयद फरीद मियाँ बाबा की सरपरस्ती में होगा। गादी नशीन हाजी पीर सैयद जमालुदीन बाबा होंगे। आयोजन की निगरानी सैयद आरीफ मियाँ, हाजी सैयद हनीफ मियाँ और सैयद अबुल हसन बाबा करेंगे।

अपील: सेय्यद मोहसिन मियाँ ने सभी मुरीदों और आमजन से उर्स में शिरकत कर दुआओं से मालामाल होने की अपील की है।