कसरावद: जनपद पंचायत में राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस का भव्य आयोजन, उत्कृष्ट कार्य करने वाली पंचायतें और स्टाफ सम्मानित

शेयर करे

कसरावद, 24 अप्रैल 2026। निमाड़ दस्तक न्यूज़ (अनीस खान – ब्यूरो रिपोर्ट) ✍️

जनपद पंचायत कसरावद में शुक्रवार को राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर पूजन एवं माल्यार्पण के साथ हुई। इस अवसर पर पंचायत राज व्यवस्था के महत्व और ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों पर विस्तृत प्रकाश डाला गया।

इन उपलब्धियों के लिए मिला सम्मान

कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया:

  • जलगंगा संवर्धन: मनरेगा जनपद स्टाफ और ग्राम पंचायत बाड़ी के सरपंच, सचिव व रोजगार सहायक को सम्मानित किया गया।
  • प्रधानमंत्री आवास: ग्राम पंचायत डोलानी को आवास निर्माण में उत्कृष्ट कार्य हेतु पुरस्कार मिला।
  • समग्र ई-केवाईसी: ग्राम पंचायत पथोरा के अमले को बेहतर कार्य के लिए सराहा गया।
  • कर वसूली: ग्राम पंचायत बालसमन्द को ओएसआर करों की वसूली में सफलता हेतु सम्मानित किया गया।

गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति: कार्यक्रम में पूर्व मंडी अध्यक्ष मांगीलाल गाडगे, राजेश पटेल, जनपद सदस्य शक्तिसिंह मण्डलोई, मोतीराम वर्मा, विरेन्द्रसिंह राठौर, संतोष मालाकार और जनपद सीईओ रीना किराड़ सहित जनपद स्टाफ और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। पीसीओ भारतसिंह दशोंधी ने पंचायत राज की स्थापना से लेकर वर्तमान स्वरूप तक की विकास यात्रा की जानकारी साझा की।